डेस्क: बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों की बात हो और अमर अकबर एंथनी ( Amar Akbar Anthony )का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan,) विनोद खन्ना(Vinod Khanna )और ऋषि कपूर(Rishi Kapoor )स्टारर यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस आइकॉनिक फिल्म का एक फीमेल वर्जन भी बनाया गया था, जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो सका। इस अनसुनी कहानी का खुलासा अभिनेत्रीसुधा चंद्रन( Sudha Chandran) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया।
सुधा चंद्रन, जिन्होंने टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है और फिल्म Mayuri से खास लोकप्रियता हासिल की, ने बताया कि अपने शुरुआती करियर में वे एक फिल्म का हिस्सा थीं जिसका नाम था Sita Salma Suzy। यह फिल्म दरअसल ‘अमर अकबर एंथनी’ का फीमेल लीड वर्जन थी। इस प्रोजेक्ट को मूल फिल्म के निर्देशक Manmohan Desai की सुपरहिट कहानी से प्रेरित बताया जाता है, लेकिन इसमें तीन बहनों की कहानी दिखाई जानी थी।
सुधा ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ Archana Puran Singh और Moon Moon Sen लीड रोल में थीं। वहीं पुरुष कलाकारों में Jeet Upendra, Shekhar Suman और एस.डी. बनर्जी शामिल थे। फिल्म की शूटिंग बड़े उत्साह के साथ की जा रही थी और पूरी टीम को विश्वास था कि वे एक यादगार फिल्म बना रहे हैं। सुधा के अनुसार, सभी कलाकार बेहद ईमानदारी से काम कर रहे थे और उन्हें सचमुच लग रहा था कि वे एक क्लासिक को नए अंदाज़ में पेश कर रहे हैं। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी और अधूरी कहानी बनकर रह गई।
यह फिल्म सुधा चंद्रन की निजी जिंदगी में भी खास मोड़ लेकर आई। इसी प्रोजेक्ट के दौरान उनकी मुलाकात रवि डांग से हुई, जो फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर थे। शुरुआत में सुधा को रवि थोड़े घमंडी लगे, क्योंकि वे उनके ‘गुड मॉर्निंग’ का जवाब नहीं देते थे। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो रवि का जवाब था कि उन्हें काम के पैसे मिलते हैं, औपचारिकताओं के नहीं। यही स्पष्टवादिता सुधा को भा गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला किया। हालांकि परिवार को मनाना आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार माता-पिता ने उनकी पसंद को स्वीकार कर लिया।
‘सीता सलमा सूजी’ भले ही सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन यह फिल्म सुधा चंद्रन की जिंदगी की यादगार कहानी बन गई एक ऐसी कहानी, जिसमें अधूरी फिल्म के साथ एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत जुड़ी हुई है।
