अंतरराष्ट्रीय

सोने की कीमतों में होगा ‘महा-विस्फोट’! युद्ध के साए में ₹23,000 बढ़ सकते हैं दाम

डेस्क: अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है. वहीं दूसरी ओर इजरायल ने भी मिडिल ईस्ट के देश पर मिसाइलों की बरसात कर दी है. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने हमला बोल दिया है. ऐसे में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर से उफान पर है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. जानकारों की मानें तो सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.
खास बात तो ये है कि वॉर के साए में देश के वायदा बाजार में सोने की कीमत में करीब 23 हजार रुपए यानी 15 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम एक बार फिर से 3 लाख रुपए के लेवल को पार करते हुए दिखाई दे सकते हैं. जानकारों की मानें तो अगर वॉर लंबा चलता है तो कीमतों में और तेजी की उम्मीद लगाई जा सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल सकते हैं.

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर के अनुसार यूएय ईरान टेंशन की वजह से मार्च के शुरुआती कारोबारी दिनों में सोने की कीमतें मौजूदा लेवल से 15 फीसदी तक बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि गोल्ड के लिए एक नया ट्रिगर बना है. ऐसे में आने वाले दिनों में सोने के दाम 1.85 लाख रुपए के लेवल पर दिखाई दे सकते हैं. जोकि मौजूदा लेवल से 23 हजार रुपए ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार सोमवर को सोने के दाम में 10 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि सोने के उाम 1.75 लाख रुपए के लेवल को पार कर सकता है.
अगर बात मौजूदा समय में की करें तो देश के वायदा बाजार में सोने के दाम 2,395 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ और दाम 1,62,104 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं. वैसे 29 जनवरी को सोने के दाम 1,93,096 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतो में भी इजाफा देखने को मिला है. शुक्रवार को चांदी की कीमत में 14,691 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद चांदी की कीमत 2,82,644 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. जानकारों की चांदी के दाम 4.20 लाख रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *