स्थानीय

मिथिला की बेटी सोनाली कुमारी बनीं लोजपा (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव

दरभंगा : करजापट्टी निवासी सोनाली कुमारी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. सोनाली ने इसके लिए पार्टी को धन्यवाद दिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व और जिम्मेदारी से भरा एक खास दिन है. उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भाटिया ने उनपर जो विश्वास जताया है, वह उसपर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयत्न करेंगी. पार्टी को और अधिक मजबूत, संगठित और जनता के करीब ले जाने का प्रयास करेंगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *