अन्य

सरकार का सबसे अधिक विश्वास जीविका दीदियों पर : प्रो. विनय कुमार चौधरी

दरभंगा। बेनीपुर प्रखंड में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेले को लेकर क्षेत्र के शिक्षित युवाओं में काफी उत्साहित हुए। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखाई, युवकों के साथ-साथ युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। शुभारंभ विजय लक्ष्मी दीदी के स्वागत-गान के साथ हुई। मुख्य अतिथि विनय कुमार चौधरी विधायक, बेनीपुर, प्रखंड प्रमुख मुकुंद चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष मो० इकबाल, उप प्रमुख नुनु महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ० ऋचा गार्गी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, डिप्टी चेयरमैन राजीव ठाकुर, बीपीएम राजन कुमार एवं रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किए। अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण किया तथा उपस्थित युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विधायक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए,जिससे युवाओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। उन्होंने कहा सरकार को सबसे अधिक भरोसा जीविका दीदियों पर है। यही कारण है कोई भी महत्वपूर्ण कार्य उनकी जिम्मेदारी के बिना पूरा नहीं माना जाता। कार्यक्रम स्थल पर जीविका जिला कार्यालय से शान्तनु ठाकुर, रिंकू कुमारी, आशीष कुमार तथा प्रखंड कार्यालय से भास्कर झा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राम लखन कुमार, राजेश कुमार, फुल देवी, अस्मिता कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *