राष्ट्रीय

तेलंगाना में चल रहा गजब का ड्रामा, निकाय चुनावों में हारे उम्मीदवार जनता से वसूल रहे चुनाव से पहले दिया गया पैसा और उपहार

डेस्क:तेलंगाना के कई नगर निकायों में चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए असहज ही नहीं, शर्मनाक भी हैं। राजधानी हैदराबाद से लेकर मेडक मलकाजगिरी, खम्मम, सूर्यापेट, पेद्दापल्ली, भद्राद्रि कोठागुडेम, जगत्याल और निजामाबाद जैसे जिलों तक एक अजीबो गरीब पोस्ट पोल ड्रामा चल रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव हार चुके उम्मीदवार घर घर जाकर वह नकद रकम और उपहार वापस मांग रहे हैं, जो उन्होंने मतदान से पहले बांटे थे। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को मतदान से ठीक पहले कुछ नगरपालिकाओं और वार्डों में प्रति वोट ढाई हजार से तीन हजार रुपये तक बांटे गए। महिला मतदाताओं को प्रेशर कुकर और साड़ियां दी गईं। यह सब खुलेआम हुआ। लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए तो अब वही उम्मीदवार या उनके परिजन मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *