राष्ट्रीय

पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट पर क्या हुआ? ऑपरेशन सिंदूर पर सनसनीखेज दावा

डेस्क:क्या पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए संघर्ष में कोई एक विशेष एयरस्ट्राइक ऐसी थी, जिसने पाकिस्तान को युद्धविराम (सीज़फायर) के लिए आगे आने पर मजबूर कर दिया? इस सवाल पर लंबे समय से बहस होती रही है। अब दुनिया के प्रमुख एविएशन इतिहासकारों और विश्लेषकों में से एक टॉम कूपर ने बड़ा दावा किया है। भारतीय वायुसेना ने भले ही यह स्वीकार नहीं किया कि उसने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला किया था, लेकिन टॉम कूपर का मानना है कि यह ठिकाना निशाना बनाया गया था और उस समय तक पाकिस्तान पूरी तरह दबाव में आ चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *