राष्ट्रीय

5 राज्यों में चुनावी शंखनाद की तैयारी,विधानसभा चुनाव मार्च के मध्य में कर सकता है तारीखों का ऐलान

डेस्क:भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम मार्च के मध्य में घोषित कर सकता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग सभी पांच विधानसभाओं के चुनाव की तारीखें मार्च के मध्य में एक साथ घोषित करने की योजना बना रहा है। हालांकि, मतदान राज्य के अनुसार कई चरणों में भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *