बुल्डोजर के खिलाफ गरीबों की व्यापक गोलबंदी वक्त की मांग है – सत्यदेव राम
गरीबों के इज्जत – सम्मान हक – अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे – मनोज मंजिल
सिमरी / दरभंगा (आई ए खान) : सिंहवाड़ा अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के उच्च स्तरीय जांच दल टीम आज सिंहवाड़ा के सिमरी पंचायत सिमरी वार्ड संख्या 05 में भूमिहीनों के बीच पहुंचकर उनके पीड़ा को सुने। लोगों ने सेंट्रल टीम को बताया कि हमलोग पुरानी सड़क किनारे सरकारी जमीन पर घर बना कर लगभग 45- 50 वर्षों से बसे हुए हैं। यहां सिमरी हाई स्कूल से लेकर बिठौली तक सैकड़ों दलित गरीब भूमिहीन परिवार बसे हुए हैं। लगभग 50 भूमिहीन परिवार के लोगों को घर हटाने के लिए नोटिस थमा दिया गया है। जब से घर हटाने का नोटिस मिला है पूरे परिवार के लोग चिन्ता में डूबे हुए हैं। दिन रात रोते हैं । बच्चे लोग बिलख रहे हैं। न हमारे पास बसने के लिए कहीं जमीन है न ही स्थाई रोजगार रोजगार। आखिर हमलोग जाए कहां ? क्या करें ये समझ में नहीं आता है?

खेग्रामस राष्ट्रीय अध्यक्ष, दरौली विधायक सह भाकपा माले पूर्व विधायक दल के उप नेता सत्यदेव राम ने कहा कि बुल्डोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए व्यापक गोलबंदी वक्त की मांग है। पूरे बिहार में खेग्रामस के केंद्रीय टीम दौरा कर रही है। आप भूमिहीनों के बीच से जो भी रिपोर्ट हमारे जांच दल टीम के बीच आ रहा है उसका एक रिपोर्ट कार्ड बनाकर एक टीम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और बुल्डोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करेंगे। सरकार बुल्डोजर कार्रवाई पर रोक लगाती है तो ठीक है। अगर रोक नहीं लगाती है तो प्रदेश भर से लाखों लाख की संख्या में दलित गरीब, भूमिहीनों को पटना बुलाकर गांधी मैदान को भरने का काम किया जाएगा । सरकार को चलने नहीं दिया जाएगा।
खेग्रामस राज्य अध्यक्ष सह भोजपुर अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि 1947 में आजादी जरूर मिला पर जमीन जमींदारों ने रख लिया। हमे जमीन तो नहीं मिला तो मिला क्या सड़क, आहार, पोखर किनारे बसने के लिए हम दलित गरीबों भूमिहीनों को मजबूर किया गया। उस सरकारी जमीन का कागज सरकार को देना चाहिए लेकिन बुल्डोजर चलाया जा रहा है। इस बुल्डोजर को चलने नहीं दिया जाएगा चट्टानी एकता के साथ हम इसका मुकाबला करेंगे और सरकार को बुल्डोज करेंगे।
टीम में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाकपा माले के पूर्व विधायक दल के उप नेता विधायक सत्यराम,खेग्रामस राज्य सह भोजपुर अगिआंव से भाकपा माले पूर्व विधायक अध्यक्ष मनोज मंजिल, खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, खेग्रामस नेत्री शनिचरी देवी, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार,जिला सचिव सत्यनारायण पासवान (पप्पु पासवान) , पूर्व प्रमुख हरि पासवान, खेग्रामस राष्ट्रीय सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य पप्पु कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू शाह, माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र पासवान, मोहम्मद फैयाज, प्रेम राज आनंद, केवटी सचिव धर्मेश यादव, बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह आदि शामिल थे।
