मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक की टिप्पणी के बाद कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने उन्हें लोकसभा चुनाव में आमने-सामने लड़ने की खुली चुनौती दे दी है। मामला डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई अप्रत्यक्ष टिप्पणी से जुड़ा है।
क्या है विवाद? नाईक ने नवी मुंबई में जमीन आवंटन को लेकर नगर विकास विभाग पर सवाल उठाए और कहा कि जरूरत पड़े तो वे ठाणे में शिंदे को हरा सकते हैं। इस पर श्रीकांत शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि नाईक कल्याण या ठाणे—किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें, वे मुकाबले को तैयार हैं।
बढ़ी सियासी गर्मी: ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने भी नाईक पर निशाना साधा। फिलहाल, यह टकराव महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है और आने वाले चुनावों से पहले समीकरण बदलने के संकेत दे रहा है।
आशुतोष झा
