खेल

IND vs PAK: हार बर्दाश्त नहीं हुई, गुस्से में पाकिस्तानी फैन ने बल्ले से तोड़ दिया टीवी, वीडियो वायरल

डेस्क : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर जहां मैदान पर दबदबा दिखाया, वहीं पड़ोसी देश में हार का गुस्सा फैंस के सिर चढ़कर बोला।
कोलंबो में मिली इस करारी हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में अपना ही टीवी तोड़ता नजर आ रहा है।

बल्ले से टीवी के उड़ाए परखच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में बल्ला लेकर टीवी स्क्रीन पर लगातार वार करता है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पाकिस्तानी फैन वकार आजम ने शेयर किया।

उन्होंने पोस्ट के साथ गुस्से वाले दो इमोजी और एक टूटा हुआ दिल लगाया। कैप्शन में लिखा, ‘भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया।’ वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

यू-ट्यूब शो में भी टूटी टीवी

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान भी एक फैन ने गुस्से में टीवी तोड़ दी। भारत से हार के बाद वहां इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

हर बार जब पाकिस्तान टीम को बड़ी हार मिलती है, तो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा कायम

टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 8 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल एक बार सफलता मिली है। 2021 के बाद से विश्व कप मुकाबलों में भारतीय टीम लगातार अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को मात देती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *