डेस्क:महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे रविवार को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गई। कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कांग्रेस भवन के पास हुए इस पथराव में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए हैं।
