डेस्क:केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मीडियाकर्मियों पर की गई बदतमीजी की आलोचना करते हुए कहा राहुल गांधी मीडिया को जवाब नहीं देना चाहते। राष्ट्रीय राजधानी में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा कि मीडिया को सवाल पूछने से नहीं रोका जाना चाहिए, और कहा कि विपक्ष में रहते हुए उनकी पार्टी ने कभी भी मीडिया को सवाल पूछने से नहीं रोका।
