दरभंगा (आई ए खान) : एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में वरिष्ठ समाजसेवी संतोष सिंह के नेतृत्व में आज राज अस्पताल सर्वे ऑफिस परिसर में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इस घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला एवं मौन रह कर बेटी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय की आवाज उठाई।

ऐसी घटना को अंजाम देने वाले के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। माननीय न्यायालय से स्पीडी ट्रायल फास्ट्रैक कोर्ट किसी भी स्तर से उस दरिंदे को फाँसी हो ऐसी माँग किया गया। आज हर बेटी का पिता डरा हुआ है। जबतक बेटी को न्याय नहीं दिला दूं चैन से नहीं बैठेंगे।
समाजसेवी प्रियांशु झा ने कहा की हम इस घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। माननीय न्यायालय एवं सरकार से हमारी अपील है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। उसको फांसी से कम सजा ना हो अगर वो छूट गया या बेल पर आएगा तो फिर ऐसी घटना को अंजाम देगा, या फिर इसके जैसे लोग जो समाज में गंदी मानसिकता के है उनका मनोबल बढ़ेगा ।
