वायरल वीडियो

महाराष्ट्र : तीसरे फ्लोर से गिरा दो साल का बच्चा, नीचे खड़े शख्स ने दौड़कर बचाई जान !

डेस्क : डोंबिवली के देवी पाड़ा परिसर में दो साल का बच्चा बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से नीचे गिरा, जैसे ही सोसाइटी में खड़े एक शख्स ने देखा उसने इसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी. इस हादसे में बच्चे की जान बच गई. अपनी जान पर खेलकर बच्चे की जान के लिए दौड़कर पकड़नेवाले शख्स का नाम भावेश म्हात्रे बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग बिल्डिंग परिसर में खड़े होते है, और यहांपर भावेश भी खड़ा होता है और इसी दौरान भावेश बच्चे को जैसे ही गिरते हुए देखता है,वह दौड़ लगाता है और बच्चे को पकड़ने की कोशिश करता है और इसी दौरान बच्चा उसको छूकर उसके पैर पर गिर जाता है, लेकिन बच्चे को पकड़ने के कारण ही बच्चे की जान बच पाई.

जानकारी के मुताबिक़ इस परिसर में एक 13 फ्लोर की बिल्डिंग है.इस बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से एक दो साल बच्चा गिरनेवाला था. इसको बाहर बिल्डिंग परिसर खड़े भावेश ने देख लिया और बच्चे की ओर दौड़ पड़ा और भावेश ने इसको बचाने के लिए दोनों हाथ बढ़ाए, जिसके कारण बच्चा भावेश के पैरों पर गिर पड़ा. इस हादसे में भावेश के कारण बच्चे की जान बच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में बच्चे की जान बच गई है और उसे मामूली चोटें आई है. बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *