खेल

SCO vs ITA: इटली ने जीता टॉस, स्कॉटलैंड की पहले बल्लेबाजी

डेस्क: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली के बीच टक्कर हो रही है। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सातवां मैच है, जो कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में सिर्फ एक बदलाव है। टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान वेन मैडसेन ने कहा कि उम्मीद है कि हम बोर्ड पर एक अच्छा टोटल बनाएंगे। हम पिछले गेम से अच्छी बातें इस गेम में ले जा सकते हैं। इटली सच में एक अच्छी टीम हैं, उम्मीद है कि यह एक अच्छा मुकाबला होगा। बस एक बदलाव। शरीफ की जगह ब्रैड व्हील प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

स्कॉटलैंड और इटली दोनों को ग्रुप C में जगह मिली है, जहां उन्हें मजबूत टीमों से कड़ी चुनौती मिलनी है। इस ग्रुप में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और नेपाल जैसी टीमें भी शामिल हैं। ऐसे में हर मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है। ईडन गार्डन्स की तेज आउटफील्ड और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान को मजबूती देने की कोशिश करेंगी। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से यह मैच स्कॉटलैंड और इटली दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *