अंतरराष्ट्रीय

उत्तरी नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 30 लोगों की दर्दनाक मौत

डेस्क: उत्तरी नाइजीरिया के कानो राज्य में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों और सामान से लदा एक ट्रक राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

कानो के गवर्नर के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

ट्रक रविवार तड़के कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘गवर्नर ने इस घटना को हृदयविदारक और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *