राष्ट्रीय

सेना प्रमुख ने आतंकवाद रोधी अभियानों की समीक्षा की, उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल पर चर्चा की

डेस्क:भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू संभाग के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिलों, पुंछ और राजौरी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद-रोधी अभियानों की गहन समीक्षा की। सेना द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करना और आतंकवाद के खिलाफ सेना की संचालनात्मक क्षमता को और अधिक घातक बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *