डेस्क:दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों का नाम बदलना एक व्यवस्थित प्रक्रिया है, जो हाल ही में मयूर विहार पॉकेट-1 के मामले में चर्चा में रही। पूर्वी दिल्ली के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली सरकार ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब यह स्टेशन आधिकारिक तौर पर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को अधिकारियों ने पुष्टि की कि नाम बदलने की सभी कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
