डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी तीसरी मलेशिया यात्रा है। यह दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए, बल्कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
