डेस्क : दिल्ली में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक कमल की मौत हो गई। कॉल सेंटर कर्मचारी कमल पूरी रात गड्ढे में पड़े रहे। फैमिली वाले उन्हें ढूंढते रहे। सुबह मौत की खबर आई। जल निगम ने ये गड्ढा खोद रखा था। इसे कवर नहीं कर रखा था। कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं था।
