डेस्क:दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर चल रही अटकलों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि ये अफवाहें पैसे लेकर प्रचार के जरिए फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने जोर देकर कहा कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पैसे के लालच में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद, हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है, वह पैसे लेकर प्रचार के जरिए फैलाई जा रही है। पैसे के लालच में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
