डेस्क:मणिपुर की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने कार्यभार संभालते ही राज्य के विकास और प्रशासनिक तत्परता का संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के मात्र एक घंटे के भीतर, बुधवार रात मुख्यमंत्री बंगले पर पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह बैठक सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक घंटे बाद हुई। मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने भी बैठक में भाग लिया, साथ ही उपमुख्यमंत्री एल. दीखो और नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथोजम और के. लोकेन सिंह भी उपस्थित थे।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, “आज मुख्यमंत्री के बंगले पर मणिपुर की नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।” इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। एक बयान में कहा गया है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।
