
गाजियाबाद : इन तीनों लड़कियों की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पिता और पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कियां कोरियन गेम की एडिक्ट थीं और बार–बार कोरिया जाने को बोलती थीं। शायद इसी वजह से जान दी हो।

कहानी इतनी भी क्लियर नहीं है, जितना मानी जा रही है। शेयर ट्रेडिंग कारोबारी चेतन गुर्जर के साथ फ्लैट में उसकी दो पत्नियां और साली रहती हैं। तीनों सगी बहनें हैं।

चेतन शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ रुपए हार चुके हैं। आर्थिक हालत अब अच्छी नहीं है। फ्लैट किराए का है। बिजली कनेक्शन कट चुका है। तीनों बेटियां 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। क्या ये सब आर्थिक वजहें थी या कुछ और?
फिलहाल पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसे सुसाइड नोट कहा जा रहा है। इसे पढ़ने और मोबाइल जांचने के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट होंगी।
