दरभंगा : भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा से दो स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। चयनित स्वयंसेवक हैं— छात्र: विश्वमोहन झा तथा छात्रा: काजल शर्मा।
इस अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में चयनित दोनों स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह हरी झंडी डीएसडब्ल्यू प्रो. पुरेन्द्र बारिक एवं व्याकरण एवं साहित्य विभागाध्यक्ष तथा संकायाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा द्वारा दिखाई गई।
चयनित स्वयंसेवक विश्वमोहन झा एवं काजल शर्मा आज रात्रि 9:00 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार रहे, जबकि सह-संयोजिका स्नातकोत्तर इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा रहीं।
इस अवसर पर दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, ज्योतिष विभाग से डॉ. अवधेश शर्मा श्रौत्रिय, धर्मशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार तिवारी, शोध छात्र राजेश आशुतोष, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वयंसेविका काजल शर्मा के पिता श्री अरुण शर्मा की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डॉ. सुधीर कुमार द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।
