अन्य प्रादेशिक बिहार

गंगा स्नान के बाद वापस  हो रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, टोटो चालक फरार

भागलपुर (आई ए खान) : मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई महिला सोबी देवी की टोटो सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे त्योहार के दिन मातम का माहौल बन गया।

टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी इस महिला को टक्कर के दौरान गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *