
दरभंगा। दरभंगा महाराजधिराज कामेश्वर सिंह कीध र्मपत्नी व अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के स्वर्गवास पर उनको श्रद्धांजलि देने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा शुक्रवार की देर शाम को रामबाग स्थित राज निवास पहुंचे। महारानी के पौत्र कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त किया। डिप्टी सीएम ने ईश्वर से प्रार्थना किया की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना किया। सदा जीवित रहेगी विरासत : डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा दरभंगा राज का इतिहास मिथिला की सांस्कृतिक,शैक्षणिक और सामाजिक विरासत ने अनेक ऐतिहासिक योगदान दिए। दरभंगा राज की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे : कुमार अनेकन कामसुंदरी देवी ने अपने को मौके पर कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह ने डिप्टी सीएम को श्राज दरभंगार पुस्तक प्रदान किए। साथ ही कहा शिक्षा, धर्म, संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन तथा समाज हित में दरभंगा राज की परंपरा को वे आगे बढ़ाएंगे। गहराई से जुड़ा रहा है।महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में इस राजघराने ने शिक्षा,संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में समाज हित में समर्पित कर दिया। मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने का महान कार्य किया। उन्होंने कहा उनके निधन के साथ दरभंगा राज के एक युग का भावनात्मक समापन हुआ है, किंतु उनकी विरासत सदैव जीवित रहेगी।