डेस्क:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ‘विकास, विश्वास और सुशासन’ का एक सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने न केवल दूरदराज के आदिवासी इलाकों के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री बस सेवा योजना’ का जायजा लिया, बल्कि स्वयं बस में सफर कर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के तहत चलाई जा रही बस में ग्रामीणों के साथ कुरुसनार से लगभग चार किलोमीटर की यात्रा की। यह योजना दूरदराज और सीमावर्ती आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।
