डेस्क:बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि बिहार सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है। यह निर्णय छात्रा के परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है।
