अन्य

सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण जल्द ही संभव, NCP में हलचल तेज

पुणे: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नेतृत्व को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शनिवार को होने वाली बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रबल संभावना है।

NCP नेता और मंत्री छगन भुजबल ने संकेत दिए हैं कि यदि सभी पक्षों में सहमति बनती है, तो सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ही हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे ने मुलाकात की है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

भुजबल के मुताबिक, धार्मिक रस्मों और पारिवारिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा और तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *