अजब-गजब

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास ! बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर !

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर एक बड़ा फैसला लिया। ममता कुलकर्णी ने अभिनय की दुनिया को छोड़कर संन्यास ग्रहण कर लिया है। उनको अब ममता नंद गिरि के नाम से जाना जायेगा। इसके साथ ही वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बन गई हैं। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भगवा ड्रेस और रुद्राक्ष पहन महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने पट्टाक पहनकर संन्यास ग्रहण किया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि के साथ मुलाकात भी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *