डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (18 जनवरी) को असम के कालियाबोर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और पूर्वोत्तर में क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। असम दौरे के दूसरे दिन, पीएम मोदी ने कालियाबोर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री शनिवार को दो दिवसीय असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे और उन्होंने शहर के सरुसजाई इलाके में स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम में आयोजित बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ देखा, जिसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।
