अंतरराष्ट्रीय

अक्षय कुमार ने जिस वार्ड में किया वोट उसमें हुई किसकी जीत? जानें बजा किस पार्टी का डंका

डेस्क: बीएमसी के चुनावों का परिणाम आज पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस चुनाव बॉलीवुड सितारों ने अपने वोट कास्ट किए थे। अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ वोट डालने पहुंचे थे। एक्टर ने मुंबई के वार्ड नंबर 69 में मतदान किया था। 2026 के बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि जिस वार्ड में अक्षय कुमार ने वोट डाला वहां किसकी जीत हुई और किस राजनीतिक पार्टी का दबदबा रहा। सुबह से ही लोगों की नजरें बीएमसी के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। चलिए नजर डालते हैं किसने चुनाव जीता।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार

BMC वार्ड नंबर 69 (K/वेस्ट) चुनाव 2026 में कुल चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची-

किसकी हुई जीत?

वार्ड नंबर 69 में सुधा शंभूनाथ सिंह की जीत हुई, जो भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार थीं।

वार्ड नंबर 69 से जुड़ी जानकारी

वार्ड नंबर 69 (K/वेस्ट) भारत के सबसे बड़े नगर निगम, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों में से एक है। यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है और इसकी कुल जनसंख्या 51622 है, जिसमें से 637 अनुसूचित जाति और 262 अनुसूचित जनजाति के हैं।

किस इलाके में रहते हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार का घर भी इसी वॉर्ड में है। वो सी फेसिंग प्राइम बीच बिल्डिंग में रहते हैं, जो मुंबई के जूहु तारा रोड इलाके में है। फिलहाल ये तय है कि अक्षय कुमार के इलाके में  का दबदबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *