डेस्क :भारत और ईरान के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह परियोजना को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को बड़ी जानकारी साझा की है। भारत सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि भारत इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत इस परियोजना पर अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट पाने के लिए वाशिंगटन के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिससे सिस्तान-बलूचिस्तान में ईरान के दक्षिणी तट पर रणनीतिक रूप से स्थित चाबहार पोर्ट के विकास में भारत की भूमिका को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।
