डेस्क:महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों में जैसे-जैसे भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन की बढ़त साफ़ होती जा रही है, विपक्षी खेमे से विरोध के स्वर भी तेज़ हो गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ECI) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं से जनता का भरोसा खत्म होता जा रहा है।
