अर्थ

8वें वेतन आयोग से पहले बड़ी खुशखबरी! जनवरी में बढ़ सकता है DA, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी?

डेस्क: महंगाई के दबाव के बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की उम्मीद जगी है।

8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले जनवरी में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

ताजा महंगाई आंकड़ों के आधार पर DA में 5 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।

8th Pay Commission: अगर जनवरी में DA बढ़ता है, तो इसका सीधा लाभ 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा…

8th Pay Commission , 8वां वेतन आयोग: लगातार बढ़ती महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। खाने-पीने का सामान हो या घर का किराया, दवाइयां हों या बच्चों की पढ़ाई, हर खर्च पहले से ज्यादा भारी हो गया है। ऐसे माहौल में अगर सैलरी या पेंशन बढ़ने की उम्मीद जगे, तो यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं होती। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ऐसा ही एक पॉजिटिव अपडेट जल्द मिल सकता है। ये बड़ा अपडेट 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से संबंधित है ।

8वें वेतन आयोग का कामकाज शुरू होने के बीच, महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा आर्थिक आंकड़ों के आधार पर जनवरी 2026 में DA/DR में करीब 5 प्रतिशत अंकों तक इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *