डेस्क :भारतीय नौसेना अपने स्वास्थ्य सेवा विस्तार और नागरिक-सैन्य सहयोग कार्यक्रमों के तहत 12 से 16 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी। यह जानकारी शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। पांच-दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे।
