दरभंगा (नासिर हुसैन)। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता ने संगठन विस्तार करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर रमण कुमार मिश्रा को मनोनीत किया। सर्वें परिसर स्थित निजी कार्यालय पर आरके दत्ता द्वारा नयागांव, रैयाम निवासी एवं पुराने चर्चित मजदूर नेता रमण कुमार मिश्रा को मनोनयन संबंधी पत्र दिया गया। इससे पूर्व विगत माह अजय कुमार कुशवाहा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। हम के दरभंगा जिला युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा बनाए गए हैं। रमण कुमार मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देने वालों में रामदेव यादव, मिश्रीलाल मंडल, संजीवन सदा, भोला सदा, रामलाल धनकर , रामदुलारी देवी, सुमित्रा देवी, अफरोज, संतोष सहनी, वीरेंद्र चौधरी, मो. मुन्ना, शहाबुद्दीन, हुसैन मंसूरी व अन्य लोग शामिल रहे।