राष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में इमारत में आग लगी, एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

डेस्क :उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के आवासीय परिसर की एक इमारत में सोमवार देर रात आग लगने से एक दंपति और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *