अंतरराष्ट्रीय

ताइवान: ताइवान में फिर कांपी धरती,देर रात आए 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप

ताइवान में कल रात फिर से भूकंर के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (US Geological Survey) के मुताबिक, भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार देर रात 12.17 बजे महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप के इन झटकों से 27 लोग घायल हो गए हैं। कई मकान ध्वस्त  हो गए। अभी तक इस बारे में जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। बचाव दल अभी नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि मामूली रूप से घायल 27 लोगों को अस्पताल भेजा गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं भूकंप के तेज झटकों से एक पुल भी ढह गया है।

ताइवान में भूकंप का बना रहता है खतरा

ताइवान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। इसे भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है यह क्षेत्र दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है। जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 2016 में आए भूकंप में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप ने 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *