राष्ट्रीय

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया…”

 

NEWS WATCH