अन्य

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा दरभंगा का सात सदस्यीय शिष्ट मंडल जिलाधिकारी, कौशल कुमार से मिलकर कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र दिया

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा दरभंगा का सात सदस्यीय शिष्ट मंडल जिलाधिकारी, कौशल कुमार से मिला। फूलो का गुलदस्ता देकर नववर्ष की शुभकामना दी गई। कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र समर्पित किया गया। जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि समाहरणालय संवर्ग के लिपिक, राजस्व कर्मचारी, समूह घ के कर्मचारियों का लंबित देय ए0सी0पी0 एवं एम0ए0सी0पी0 का लाभ प्रदान करने हेतु शीघ्र स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आहूत किया जाए तथा नियमानुसार देय ए0सी0पी0 एवं एम0ए0सी0पी0 का लाभ प्रदान किया जा किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग के निदेशानुसार सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रिक्त पदों पर प्रोन्नति दिया जाए तथा माननीय उच्च न्यायालय के न्याय निर्देश के आलोक में बिहार प्रकर्ण नियमावली के नियम 153 को ए0सी0पी0 के प्रोन्नति के लिए विभागीय लेखा परीक्षा की शर्त को समाप्त कर दिए जाने के फलस्वरुप दिनांक 9.8.1999 से देय ए0सी0पी0, एम0ए0सी0पी0 का लाभ प्रदान प्रदान करने का अनुरोध किया गया । सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के पदों को कर्णांकित कर चिन्हित कर पदस्थापित करने करने, राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण में दिव्यांग तथा महिला कर्मचारियों को शारीरिक कठिनाइयां तथा महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय के अगल बगल के अंचल में पदस्थापित किया जाए। जिन नवनियुक्त कर्मचारियों का परीक्षमान्य अवधि पूर्ण हो चुका है उन्हें नियम अनुसार सेवा संपुष्टि किया जाए आदि मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया । जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि नए वर्ष के आगमन पर इन समस्याओं का समाधान कर कर्मचारियों को तोहफा देने की कृपया की जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी से हुई मुलाक़ात में जिला मंत्री, फूल कुमार झा, सहायक जिला मंत्री, मो ईशा खां कार्यालय अधीक्षक (सामान्य) संजीव कुमार सिन्हा, विपिन कुमार झा, मनोज कुमार, महासंघ के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *