अन्य

नए साल का जशन लोगों ने पिकनिक स्पॉट पर परिवार के साथ मनाया  सभी की मनोकामना इस नए साल में पूरी हो शांति और अमन के साथ देश और समाज मिलकर करें विकास

दरभंगा। मंदिरों,मस्जिदों गुरुद्वारा , चर्च में प्रार्थना और इबादत के साथ नया साल शुरू किया। सुबह से ही श्याम में मंदिर में दर्शन के लिए लोग अपने बारी आने का इंतजार कर रहे थे। और इस नए साल 2026 का जशन लोगों ने पिकनिक स्पॉट पर परिवार के साथ मनाया। हर साल युवाओं और बच्चों को नव वर्ष पर पिकनिक स्पॉट पर जाकर पिकनिक मनाने का इंतेजार रहता है। बच्चों एवं युवाओं ने पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर गाने के धुन पर डांस किया आपस में मिलकर खाना बनाया और पूरे उत्साह के साथ मिलजुल कर दोस्तों के साथ परिवार के साथ नए साल पर पिकनिक मनाया। साल के पहले दिन धूप भी अच्छी खिली खिली निकली थी। सभी की मनोकामना इस नए साल में पूरी हो शांति और अमन के साथ देश और समाज मिलकर करें विकास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य के साथ आपस में मिलजुल कर जिंदगी गुजारे और देश का विकास करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *