डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। ये चुनाव अगले साल जनवरी में होने वाले हैं। महायुति के नेतृत्व वाली भाजपा राज्य में हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित है और नगर निगम चुनावों में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रही है। भाजपा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में बीएमसी चुनाव लड़ रही है। हालांकि दोनों पार्टियों ने अभी तक सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है। भाजपा बीएमसी की 227 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, शिंदे की सेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
