राष्ट्रीय

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया गलत

डेस्क :मेघालय में तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश पुलिस के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ‘इंकलाब मंच’ के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे भारत में घुस आए हैं। सीमा सुरक्षा बल ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। मेघालय फ्रंटियर के बीएसएफ प्रमुख ओ.पी. उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर किसी भी व्यक्ति के भारत आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘हालुआघाट क्षेत्र से किसी के भी मेघालय में दाखिल होने की कोई खबर नहीं है। न तो हमारे जवानों ने ऐसी कोई हलचल देखी है और न ही हमें कोई ऐसी रिपोर्ट मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *