
दरभंगा। दरभंगा में टेनिस खेल के लिए सुंदर ग्राउंड का उपलब्ध होना सराहनीय उपलब्धि है। जिला के ज्यादा से ज्यादा टेनिस खिलाड़ी इसका लाभ प्राप्त कर अपनी पहचान बनाएं तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर जिले का नाम रौशन करें। दरभंगा जिला टैनिस एसोशिएशन के तत्वावधान में जिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मैच की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण करने के बाद सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने उपरोक्त बातें कही। इसके पूर्व सांसद डा ठाकुर ने पोलो मैदान में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में चल रहे खेल का अवलोकन किए 25 दिसंबर को देश के गौरव पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर इसके समापन समारोह की की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद सांसद डा ठाकुर ने जिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों के बीच शिल्ड कप मेडल तथा प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहा खेल के मैदान में जीत हार लगी रहती है लेकिन हार से बिना घबराए हुए जीत के लिए लगातार अभ्यास करनी चाहिए। सांसद ने बिहार में खेल के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा सभी जिले में आउट डोर इन डोर स्टेडियम खेल भवन पंचायतों में खेल मैदान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर व्यायाम के लिए जिम ट्रेनिंग सेंटर का संचालन होना खेल के प्रति एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। टेनिस टूर्नामेंट के इस फाइनल में जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार दरभंगा टेनिस संघ के जिलाध्यक्ष डॉ एस सी झा,सचिव संजीव पंजियार कोषाध्यक्ष नारायण जी चौधरी डा एस एन झा डा विनय मिश्रा अनुराग कुमार प्रेम कुमार मिश्र रिंकू राजा बाबू सिंह आशुतोष झा राहुल कर्ण मौजूद थे।