मुंबई।करीब 20 साल बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे एक बार फिर साथ आ गए हैं। दोनों ने बीएमसी समेत राज्य के 29 नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी मानुष और महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए यह एकजुटता जरूरी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे अब रोका जाएगा।
राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई किसी भी राजनीतिक मतभेद से बड़े हैं। सीटों से ज्यादा अहम यह है कि मुंबई का मेयर मराठी होगा और मराठी हित सुरक्षित रहेंगे।
आशुतोष झा
