राष्ट्रीय

गुरुग्राम में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

डेस्क :गुरुग्राम में एक कैब चालक को वाहन में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को शाम लगभग छह बजे हुई, जब महिला अपने कार्यालय से घर लौटने के लिए वाहन में बैठी थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने अभद्र व्यवहार किया, अपशब्दों कहे और अंततः उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया।

महिला की शिकायत के बाद, सेक्टर 50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है और वह रोहतक के बाहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *