राष्ट्रीय

आरएसएस को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा

डेस्क :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन की छवि और कार्यशैली को लेकर चल रही धारणाओं पर बड़ा बयान दिया है। कोलकाता में आयोजित ‘व्याख्यान माला’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संघ को राजनीति या केवल एक सेवा संगठन के चश्मे से देखना गलतफहमी पैदा करता है। भागवत ने स्पष्ट किया कि कई लोग संघ को केवल भाजपा से जोड़कर देखते हैं, जो एक बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि संघ की अपनी एक स्वतंत्र और व्यापक पहचान है। संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में सज्जन (नैतिक रूप से ईमानदार) लोगों का निर्माण करना है। ऐसे लोग जो निस्वार्थ सेवा और मूल्यों के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *