डेस्क :समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने शनिवार को बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर कोई किसी के साथ कुछ गलत करता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, आज़मी ने भारत में अल्पसंख्यकों के लिए न्याय की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जिन मुसलमानों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, उन्हें अब देशद्रोही कहा जा रहा है।पत्रकारों से बात करते हुए अबू आज़मी ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान, अगर कोई किसी के साथ कुछ गलत करता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए… चाहे कहीं भी हो, जिसके साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, लेकिन क्या मुझे पहले अपने देश में हो रही घटना की निंदा नहीं करनी चाहिए
