राष्ट्रीय

दिल्ली : सदर बाजार में गोदाम में लगी आग

डेस्क :दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस थाने के पास एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार देर रात को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को रात 9.23 बजे एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसमें कई गोदाम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में दमकल के तीन टैंकर और पानी का एक टैंकर घटनास्थल पर भेजा गया था। रात 9.42 बजे अनुरोध मिलने पर पानी के दो अतिरिक्त टैंकर भेजे गए।’’

उन्होंने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक पॉलीथीन गोदाम और तीसरी मंजिल पर स्थित प्लास्टिक की बोतलों के भंडारण क्षेत्र तक फैल गई थी। यह इमारत लगभग 100 वर्ग गज में बनी है और इसमें भूतल के अलावा तीन मंजिलें शामिल हैं। आग पर देर रात 1.45 बजे तक काबू पा लिया गया। हालांकि, इमारत में शीतलन (कूलिंग) का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *